"तुम्हारे लिए भीड़ इकट्ठा हो तो भीड़ से अलग अपना रास्ता बनाना होता है,सामने आए मुश्किलें हजार फिर भी मुश्किलों के समंदर के पार जाना होता है।"
कौन हैं सौरभ मौर्य ?
आज हम जानने वाले हैं सौरभ मौर्य के बारे में वह सौरभ मौर्य जिसने 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद महज 22 वर्ष की उम्र तक ही खड़ी की ऐसी तीन कंपनियां जिनकी वर्तमान कीमत 20,00,00,000 से भी ज्यादा है।यह काम करना कोई आसान बात नहीं है।सौरभ मौर्य खुद भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहते हैं, "यह बड़ा ही मुश्किल काम था मुझको Startup का S भी नहीं आता था और यह बात इतनी ही सच है जितना कि आप सोच सकते हैं।"
सौरभ मौर्य के जीवन की शुरुआती कठिनाइयां
धरती पर आज तक कोई ऐसा व्यक्ति नहीं हुआ जिसके जीवन में कठिनाइयां ना हो सौरभ मौर्य के जीवन में भी बहुत सारी कठिनाइयाँ थीं।सौरभ मौर्य जी का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था।उनकी गरीबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा जिस स्कूल में हुई वह इनके घर से 4 किलोमीटर दूर था और 5 वर्ष की अवस्था में इनको अपने घर से स्कूल तक पैदल चलकर जाना पड़ता था।
कुछ दिन बाद इन्हें पढ़ने के लिए अपने दो भाइयों के साथ बनारस जाना पड़ा।वहां इनके हॉस्टल का खर्च इनके माता-पिता देते थे लेकिन अपने दूसरे खर्चों के लिए इन्होंने खुद से छोटी क्लास वाले बच्चों को कोचिंग देना शुरू किया और कोचिंग करना कब सौरभ मौर्य जी का Passon बन गया पता ही नहीं चला।
सौरभ मौर्य की सफलता की कहानी
एक बार असफल होने के बाद दूसरी बार में इन्होंने आईआईटी को उत्तीर्ण कर ही लिया जो कि इनके माता-पिता का सपना था।आईआईटी के बाद इन्हें बहुत-सी कंपनी से अच्छे-अच्छे ऑफर मिले लेकिन तब तक बच्चों को पढ़ाना इनका Passon बन चुका था।इसके लिए यह बनारस के कई कोचिंग क्लासेस से संपर्क करने गए लेकिन सब जगह से इन्हें "ना" ही सुनने को मिला तब इन्होंने अपने घरवालों से झूठ बोलकर कुछ अपनी Saving मिलाकर अपने एक दोस्त से ₹5000 का एक सेकंड हैंड मोबाइल लिया और अपना यूट्यूब चैनल खोला।यहीं इनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट था। यूट्यूब चैनल से ही इनके सफल होने का सफर शुरू हुआ और यहीं से इन्हें Success मिलती चली गई।
आज सौरभ मौर्य जी लाखों बच्चों को IIT,JEE जैसे Exams की कोचिंग दे रहे हैं।वह अपनी तीन कंपनी चलाते हैं जिनकी कीमत आज 200000000 से भी ज्यादा है।वे कई मंच पर सम्मानित भी किए जा चुके हैं।
The Review Time
नमस्कार, दोस्तों आप को हमारा आज का यह लेख कैसा लगा ? क्या इससे पहले आप सौरभ मौर्य के बारे में इन सभी बातों को जानते थे। अगर नहीं तो अब आपको जान कर कैसा लग रहा है Comment Section में अपनी राय जरूर लिखें।
