कौन हैं रेणुका पवार ?
रेणुका पवार हरियाणवी Music Industry से जुड़ी एक Haryanvi Singer हैं। उनका जन्म 29 अप्रैल 2002 को हुआ था और उनका जन्मस्थान खेकड़ा, उत्तर प्रदेश, भारत है। रेणुका पवार की ऊंचाई लगभग 5 ”3 है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा विद्या निकेतन स्कूल, उत्तर प्रदेश से की और स्नातक की पढ़ाई महामना मालवीय डिग्री कॉलेज, उत्तर प्रदेश से की।
रेणुका पवार जी की पेशेवर यात्रा
रेणुका पवार ने अपने गायन करियर की शुरुआत 2019 में की थी। इसके बाद, वह हैलो कान, ब्यूटी पार्लर, बलमा, और कोई या मिल्या जैसी हरियाणवी गीतों के साथ आईं। बाद में 2020 में, वह हुक्का, गुलगुले, नागिन डांस, तेरी तश्वीर और भतार 2 के साथ आईं।
बीते कुछ महीनों से एक 'महिला गायक ' की आवाज आपके कानों को सुनाई दे रही होगी चटक-मटक,लाली थमजा,कोको-कोला तथा 52 गज का दामन जैसे गाने आपके होठों पर चढ चुके होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह किसकी आवाज़ है? कौन आवाज दे रहा है गानों को? कौन है जिसे 1 साल पहले कोई जानता भी नहीं था और अब इसके सारे गाने आते ही हिट हो रहे हैं।
रेणुका पवार जी की उपलब्धियां
अपने हुनर के दम पर बेहद कम समय में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाले युवाओं में हमारा आज का आर्टिकल हरियाणवी डांसर व सिंगर रेणुका पवार पवार के बारे में है अभी कोई छह-सात महीने पहले दो गाने लांच हुए जिन्हें रेणुका पवार ने अपनी आवाज दी थी गाने थे 52 गज का दामन और कोको-कोला दोनों गाने जुबान पर चढ़ने वाले थे और आते ही दोनों गाने हिट भी हो गए इसके बाद रातों-रात रेणुका पवार के पास कई ऑफर आने शुरू हो गए और उनको एक बड़ी तादाद में फैन फॉलोइंग हासिल हो गई।एक समय पर यही जादू राजू पंजाबी का था।उनके गानों की एल्बम में आने वाली हीरो हीरोइन से ज्यादा लोग राजू पंजाबी के फैंस से अगर हरियाणवी गीतों को चलाने वाला कोई था तो बस राजू पंजाबी था लेकिन आज रेणुका पवार ने राजू पंजाबी से भी तगड़ी धाक जमाई है।
The Review Time
नमस्कार, दोस्तों हमारा आज का यह लेख आप को कैसा लगा ? क्या आप इससे पहले रेणुका पवार जी से संबंधित इन सभी बातों को जानते थे अगर नहीं तो इन्हें जान कर अब आपको कैसा लग रहा है, Comment Section में अपनी राय जरूर लिखें
