"किसी का इतना भी मजाक मत उड़ाओ,
कि उसका जमीर जाग जाए।"
कौन है उमर कुरैशी ?
उमर कुरैशी एक Part-Time Blogger, Affiliate Marketer और एक Entrepreneur है। उसकी उम्र 18 साल है। वह दिल्ली (भारत) से है और योग्यता से, वह अभी एक छात्र ही है, लेकिन दिल से वह एक Passionate Blogger और एक AffiliateMarketer भी है।जिसने केवल 16 वर्ष की उम्र में ही घर बैठ कर एक 5000 के फोन से शुरू किए बिजनेस को आज 50 लाख तक पहुंचा दिया,जानते है उनके इस सफर के बारे में।
उमर कुरैशी का शुरुआती जीवन
शुरुआती दिनों में लोग मोटा,हाथी जैसे शब्द बोल कर इनका मजाक उड़ाते थे।पढ़ाई में इनका मन नहीं लगता था।यह क्लास में बैठे बैठे हो जाते थे।इनके घर वाले,रिश्तेदार, पड़ौसी,शिक्षक सब इनसे कहने लगे "उमर तू कुछ नहीं कर सकता"।
सफलता की राह में कठिनाइयों से संघर्ष,
और Jeet Fix
लेकिन फिर समय बदला और इनके इरादे भी
2016 में भारत 4G नेटवर्क से लैस हो गया था। कुछ दिनों बाद इनके यहां एक मोबाइल आया और उस मोबाइल से इन्होंने जाना कि इस डिजिटल दुनिया में घर बैठे-बैठे अच्छी कमाई की जा सकती है। इन्होंने सोचा कि मैं यूट्यूब पर ट्राई करके देखूँ शायद कुछ हो जाए पर यह YouTube पर फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद उन्होंने Affiliate Marketing के बारे में सुना वह इन्हें आसान लगी और इनकी समझ में भी आ गई फिर क्या था जितनी मुश्किल आड़े आई सब को पार करते हुए कर दिया अपना काम शुरू। इससे इन्हें जो अपनी पहली Earning प्राप्त हुई वह केवल ₹80 थी यह कोई ज्यादा बड़ी Earning नहीं थी। उमर जी खुद इस बात को कहते हैं, "₹80 कोई ज्यादा बड़ी बात नहीं है लेकिन यह मेरी पहली अर्निंग थी और इस पहली Earning से मुझे जो खुशी मिली वह मैं आपको बोलकर नहीं बता सकता।"
वर्तमान में उमर कुरैशी
आज उमर कुरैशी Affiliate Marketing की दुनिया में एक जाना माना चेहरा है। अब वह Internet के माध्यम से अपनी वेबसाइट umerqureshiuniversity.com पर हजारों स्टूडेंट्स को कोचिंग देते हैं। ये एक Blogger भी हैं।और इन्हें इनकी कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा Blogging की ओर से प्राप्त होता है। इनका लास्ट ईयर टर्नओवर ₹5000000 था।अब तक उमर जी बहुत से मंचों पर सम्मान पा चुके हैं और अनेकों सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।
The Review Time
नमस्कार, दोस्तों हमारा आज का यह लेख आप को कैसा लगा ? क्या आप उमर कुरैशी के बारे में इन सभी बातों को पहले से जानते थे ? अगर नहीं तो इन्हें जान कर अब आपको कैसा महसूस हो रहा है। अपने विचार Comment Section में जरुर लिखें।
