साहिल खान:फ्लॉप हीरो से 'यूथ आइकॉन' तक


कौन हैं साहिल खान ?

साहिल खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता, फिटनेस उद्यमी और Youtuber हैं। उन्हें Fitness Awareness बढ़ाने के लिए जाना जाता है, और उन्होंने मुंबई के कई प्रतिष्ठित निकायों से पुरस्कार जीते हैं। उनके Youtube चैनल के 23 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। वह वॉटर ब्रांड HUNK WATER के 'Brand Ambassador' हैं।



 कभी बॉलीवुड में फ्लॉप रहे एक व्यक्ति की इतनी बड़ी Fan Following कि जब वह अपने घर से बाहर निकलता है तो हजारों लाखों की भीड़ उसको देखने के लिए उमड जाती है।लड़के जिससे हाथ मिलाने का मौका देखते हैं तो वही लड़कियां उसके साथ एक सेल्फी लेने के लिए तरसती हैं।कैसे यह एक फ्लॉप हीरो से "यूथ आइकन " बना,जानते हैं उसके सफर के बारे में।


साहिल खान का बॉलीवुड सफर

साहिल खान ने अपने सपनों को लेकर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा लेकिन उनकी शुरुआत बहुत खराब रही और उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई।

साहिल खान की पहली  फिल्म 'स्टाईल' थी जिसने दर्शकों को दिल में अपनी जगह बनाई और हिट साबित हुई। इसके बाद 'स्टाइल' फिल्म का दूसरा पार्ट Xcuse Me नाम से आया तथा इनकी और भी कई सारी फिल्में आई। 



Bodybuilding से मिली सफलता

लेकिन अपनी पहली फिल्म के हिट होने के बावजूद भी साहिल खान को वह नहीं मिला जो कुछ वह चाहते थे। अब साहिल खान ने अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ दिया।उन्होंने Body Building की ओर रुख किया और यहीं से सफलता उनके कदम चूमने लगी। इसके बाद साहिल खान ने बॉडी बिल्डिंग में रिकॉर्ड बनाए।यह देश के सबसे सुंदर व्यक्ति चुने गए। वर्ष 2018 तक साहिल खान इंडिया की सबसे बड़ी Gym का निर्माण कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले लांच हुआ इनका गाना "One Life Baby" इनके Fans को काफी पसंद आ रहा है।

The Review Time 

नमस्कार,  दोस्तों आप को हमारा आज का यह लेख कैसा लगा ? क्या आप इससे पहले साहिल खान के बारे में इन सभी बातों को जानते थे अगर नहीं तो अब आपको जानकर कैसा लग रहा है Comment Section में अपनी राय जरूर लिखें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.